№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
King Dashratha Recounting the Curse of Shravan Kumar

Karuna

जब-जब सिर उठाया

Jab Jab Sir Uthaya

Sarveshwar Dayal Saxena
1 min read 5 versesस्वाभिमानself-respectसंघर्ष

5 verses · ~1 min

जब-जब सिर उठाया जब-जब सिर उठाया अपनी चौखट से टकराया। मस्तक पर लगी चोट, मन में उठी कचोट,

अपनी ही भूल पर मैं, बार-बार पछताया। जब-जब सिर उठाया अपनी चौखट से टकराया।

दरवाजे घट गए या मैं ही बडा हो गया, दर्द के क्षणों मेंकुछ समझ नहीं पाया। जब-जब सिर उठाया अपनी चौखट से टकराया।

'शीश झुका आओ बोला बाहर का आसमान, 'शीश झुका आओ बोली भीतर की दीवारें, दोनों ने ही मुझे छोटा करना चाहा, बुरा किया मैंने जो यह घर बनाया।

जब-जब सिर उठाया अपनी चौखट से टकराया।

इति

Sarveshwar Dayal Saxena

The Poet

सर्वेश्वरदयाल सक्सेना

Sarveshwar Dayal Saxena

King Dashratha Recounting the Curse of Shravan Kumar

Paired Painting

King Dashratha Recounting the Curse of Shravan Kumar

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Jab Jab Sir Uthaya carries.