Canvas
Sunset on the Backwaters

ShantaAdvanced

सब कुछ कह लेने के बाद

Sab Kuch Kah Lene Ke Bad

Sarveshwar Dayal Saxena
2 min read 5 versesFaithPainSilence

5 verses · ~2 min

सब कुछ कह लेने के बाद कुछ ऐसा है जो रह जाता है, तुम उसको मत वाणी देना।

वह छाया है मेरे पावन विश्वासों की, वह पूँजी है मेरे गूँगे अभ्यासों की, वह सारी रचना का क्रम है, वह जीवन का संचित श्रम है, बस उतना ही मैं हूँ, बस उतना ही मेरा आश्रय है, तुम उसको मत वाणी देना।

वह पीड़ा है जो हमको, तुमको, सबको अपनाती है, सच्चाई है-अनजानों का भी हाथ पकड़ चलना सिखलाती है, वह यति है-हर गति को नया जन्म देती है, आस्था है-रेती में भी नौका खेती है, वह टूटे मन का सामर्थ है, वह भटकी आत्मा का अर्थ है, तुम उसको मत वाणी देना।

वह मुझसे या मेरे युग से भी ऊपर है, वह भावी मानव की थाती है, भू पर है, बर्बरता में भी देवत्व की कड़ी है वह, इसीलिए ध्वंस और नाश से बड़ी है वह,

अन्तराल है वह-नया सूर्य उगा लेती है, नये लोक, नयी सृष्टि, नये स्वप्न देती है, वह मेरी कृति है पर मैं उसकी अनुकृति हूँ, तुम उसको मत वाणी देना।

इति

Sarveshwar Dayal Saxena

The Poet

सर्वेश्वरदयाल सक्सेना

Sarveshwar Dayal Saxena

Sunset on the Backwaters

Paired Painting

Sunset on the Backwaters

C. Raja Raja Varma, the gifted younger brother of the legendary Raja Ravi Varma, possessed a sublime sensitivity for the landscape of his native Kerala. In this evocative piece from 1897, he captures the transition of the day as the sun descends behind the silhouette of palm trees. The painting radiates a quietude that is deeply spiritual, inviting the viewer to pause beside the still waters of the backwaters. It is a work of gentle observation, reflecting the artist's profound intimacy with the light, atmosphere, and rhythmic life of the land he held so dear.

Open the viewer →