
3 verses · ~1 min
अक्सर एक गन्ध मेरे पास से गुज़र जाती है, अक्सर एक नदी मेरे सामने भर जाती है, अक्सर एक नाव आकर तट से टकराती है, अक्सर एक लीक दूर पार से बुलाती है । मैं जहाँ होता हूँ वहीं पर बैठ जाता हूँ, अक्सर एक प्रतिमा धूल में बन जाती है ।
अक्सर चाँद जेब में पड़ा हुआ मिलता है, सूरज को गिलहरी पेड़ पर बैठी खाती है, अक्सर दुनिया मटर का दाना हो जाती है, एक हथेली पर पूरी बस जाती है । मैं जहाँ होता हूँ वहाँ से उठ जाता हूँ, अक्सर रात चींटी-सी रेंगती हुई आती है ।
अक्सर एक हँसी ठंडी हवा-सी चलती है, अक्सर एक दृष्टि कनटोप-सा लगाती है, अक्सर एक बात पर्वत-सी खड़ी होती है, अक्सर एक ख़ामोशी मुझे कपड़े पहनाती है । मैं जहाँ होता हूँ वहाँ से चल पड़ता हूँ, अक्सर एक व्यथा यात्रा बन जाती है ।
इति

Paired Painting
Coastal Landscape with Palms, Ceylon
This evocative piece captures a moment of profound stillness as the sun descends behind a line of slender palms. The golden light bleeds into the calm waters, creating a mirror effect that speaks to the quiet majesty of the tropics. C. Raja Raja Varma was a master of atmosphere, and while he was often overshadowed by his famous brother, he possessed a singular talent for capturing the ephemeral quality of light upon the water. Here, the solitary boatman guides his vessel through the fading day, embodying a timeless harmony between humanity and the natural world.
Open the viewer →


