
बसन्तोत्सव
Basantotsav
Bhagwati Charan Verma
1 verse · ~20 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

3 verses · ~1 min
मखमल के झूल पड़े हाथी-सा टीला बैठे किंशुक छत्र लगा बाँध पाग पीला चंवर सदृश डोल रहे सरसों के सर अनंत आए महंत वसंत
श्रद्धानत तरुओं की अंजलि से झरे पात कोंपल के मुँदे नयन थर-थर-थर पुलक गात अगरु धूम लिए घूम रहे सुमन दिग-दिगंत आए महंत वसंत
खड़ खड़ खड़ताल बजा नाच रही बिसुध हवा डाल डाल अलि पिक के गायन का बँधा समा तरु तरु की ध्वजा उठी जय जय का है न अंत आए महंत वसंत
इति

Paired Painting
Procession of Maharao Ram Singh II of Kota
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Aae Mahant Vasant carries.