№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Galaxy of Musicians

Karuna

सनाख्वान-ए-तक्दीस-ए-मश्रिक़ कहाँ हैं?

Sanakhvana-e-Taqdeesa-e-Mashriq Kahan Hain?

Sahir Ludhianvi
3 min read 20 versesवेश्यावृत्तिprostitutionसमाज

20 verses · ~3 min

ये कूचे ये नीलाम घर दिलकशी के ये लुटते हुए कारवां जिन्दगी के कहाँ हैं, कहाँ हैं, मुहाफ़िज़ ख़ुदी के?

सनाख़्वान-ए-तकदीस-ए-मशरिक कहाँ हैं?

ये पुरपेंच गलियाँ, ये बेख़ाब बाज़ार ये गुमनाम राही, ये सिक्कों की झंकार ये इस्मत के सौदे, ये सौदों पे तकरार

सनाख़्वान-ए-तकदीस-ए-मशरिक कहाँ हैं?

तअफ्फ़ुन से पुर नीमरोशन ये गलियाँ ये मसली हुई अधखिली ज़र्द कलियाँ ये बिकती हुई खोखली रंगरलियाँ

सनाख़्वान-ए-तकदीस-ए-मशरिक कहाँ हैं?

वो उजले दरीचों में पायल की छन-छन तनफ़्फ़ुस की उलझन पे तबले की धन-धन ये बेरूह कमरों में खांसी की ठन-ठन

सनाख़्वान-ए-तकदीस-ए-मशरिक कहाँ हैं?

ये गूंजे हुए क़हक़हे रास्तों पर ये चारों तरफ़ भीड़-सी खिड़िकयों पर ये आवाज़ें खींचते हुए आंचलों पर

सनाख़्वान-ए-तकदीस-ए-मशरिक कहाँ हैं?

ये फूलों के गजरे, ये पीकों के छींटे ये बेबाक नज़रें, ये गुस्ताख़ फ़िक़रे ये ढलके बदन और ये मदक़ूक़ चेहरे

सनाख़्वान-ए-तकदीस-ए-मशरिक कहाँ हैं?

ये भूखी निगाहें हसीनों की जानिब ये बढ़ते हुए हाथ सीनों की जानिब लपकते हुए पांव ज़ीनों की जानिब

सनाख़्वान-ए-तकदीस-ए-मशरिक कहाँ हैं?

यहां पीर भी आ चुके हैं जवाँ भी तनूमन्द बेटे भी, अब्बा मियां भी ये बीवी भी है और बहन भी है, माँ भी

सनाख़्वान-ए-तकदीस-ए-मशरिक कहाँ हैं?

मदद चाहती है ये हव्वा की बेटी यशोदा की हमजिन्स राधा की बेटी पयम्बर की उम्मत ज़ुलैख़ा की बेटी

सनाख़्वान-ए-तकदीस-ए-मशरिक कहाँ हैं?

ज़रा मुल्क के राहबरों को बुलाओ ये कूचे ये गलियां ये मन्ज़र दिखाओ सनाख़्वान-ए-तकदीस-ए-मशरिक को लाओ

सनाख़्वान-ए-तकदीस-ए-मशरिक कहाँ हैं?

इति

Sahir Ludhianvi

The Poet

साहिर लुधियानवी

Sahir Ludhianvi

Galaxy of Musicians

Paired Painting

Galaxy of Musicians

Painted during a time of immense cultural synthesis, Raja Ravi Varma envisioned Galaxy of Musicians as a breathtaking tribute to the diverse musical traditions of the Indian subcontinent. The artist lovingly brought together women from various regions and cultural backgrounds, each draped in exquisite traditional attire and holding a classical instrument. Through his mastery of European oil painting techniques infused with Indian sensibilities, Ravi Varma created a timeless symphony of unity, grace, and devotion to the divine art of sound. Every figure glows with a gentle inner light, inviting the viewer into a sacred space of collective artistic expression and profound cultural pride.

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Sanakhvana-e-Taqdeesa-e-Mashriq Kahan Hain? carries.