№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Lovers on a Couch

Shringara

मिलती है जिंदगी में मोहब्बत कभी कभी

Milti Hai Zindagi Mein Mohabbat Kabhi Kabhi

Sahir Ludhianvi
1 min read 6 versesमोहब्बतloveज़िंदगी

6 verses · ~1 min

मिलती है ज़िंदगी में मोहब्बत कभी-कभी होती है दिल्बरों की इनायत कभी-कभी

शर्मा के मुँह न फेर नज़र के सवाल पर लाती है ऐसे मोड़ पर क़िस्मत कभी-कभी

खुलते नहीं हैं रोज़ दरिचे बहार के आती है जान-ए-मन ये क़यामत कभी-कभी

तनहा न कट सकेंगे जवानी के रास्ते पेश आएगी किसीकी ज़रूरत कभी-कभी

फिर खो न जाएँ हम कहीं दुनिया की भीड़ में मिलती है पास आने की मुहलत कभी-कभी

होती है दिलबरों की इनायत कभी-कभी मिलती है ज़िंदगी में मोहब्बत कभी कभी

इति

Sahir Ludhianvi

The Poet

साहिर लुधियानवी

Sahir Ludhianvi

Lovers on a Couch

Paired Painting

Lovers on a Couch

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Milti Hai Zindagi Mein Mohabbat Kabhi Kabhi carries.