№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
The Maharani of Travancore

Karuna

मादाम

Madam

Sahir Ludhianvi
2 min read 7 versesगरीबीpovertyतहज़ीब

7 verses · ~2 min

आप बेवजह परेशान-सी क्यों हैं मादाम? लोग कहते हैं तो फिर ठीक ही कहते होँगे मेरे अहबाब ने तहज़ीब न सीखी होगी मेरे माहौल में इन्सान न रहते होँगे

नूर-ए-सरमाया से है रू-ए-तमद्दुन की जिला[1] हम जहाँ हैं वहाँ तहज़ीब नहीं पल सकती मुफ़लिसी हिस्स-ए-लताफ़त[2] को मिटा देती है भूख आदाब के साँचे में नहीं ढल सकती

लोग कहते हैं तो, लोगों पे ताज्जुब कैसा सच तो कहते हैं कि, नादारों की इज़्ज़त कैसी लोग कहते हैं - मगर आप अभी तक चुप हैं आप भी कहिए ग़रीबो में शराफ़त कैसी

नेक मादाम! बहुत जल्द वो दौर आयेगा जब हमें ज़ीस्त[3] के अदवार परखने होंगे अपनी ज़िल्लत की क़सम, आपकी अज़मत की क़सम हमको ताज़ीम[4] के मे'आर[5] परखने होंगे

हम ने हर दौर में तज़लील[6] सही है लेकिन हम ने हर दौर के चेहरे को ज़िआ[7] बक़्शी है हम ने हर दौर में मेहनत के सितम झेले हैं हम ने हर दौर के हाथों को हिना बक़्शी है

लेकिन इन तल्ख मुबाहिस[8] से भला क्या हासिल? लोग कहते हैं तो फिर ठीक ही कहते होँगे मेरे एहबाब ने तहज़ीब न सीखी होगी मेरे माहौल में इन्सान न रहते होँगे

वजह बेरंगी-ए-गुलज़ार कहूँ या न कहूँ कौन है कितना गुनहगार कहूँ या न कहूँ

इति

Sahir Ludhianvi

The Poet

साहिर लुधियानवी

Sahir Ludhianvi

The Maharani of Travancore

Paired Painting

The Maharani of Travancore

This portrait captures a moment of quiet grace, embodying the regal dignity and cultural poise of the Travancore royalty. Raja Ravi Varma, with his signature sensitivity to light and texture, depicts the Maharani holding an object with reverence. She stands as a symbol of tradition, bridging the gap between old world elegance and the changing tides of history. Her gentle gaze and the delicate draping of her attire invite the viewer to witness a life defined by duty, heritage, and an unspoken, serene strength that resonates across time.

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Madam carries.