№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Sita's Agni Pariksha

Shanta

कुछ कत'ए

Kuch Qat-e

Sahir Ludhianvi
1 min read 4 versesउदासीsadnessमशअल

4 verses · ~1 min

चन्द कलियाँ निशात की चुनकर मुद्दतों मह्वे-यास रहता हूँ तेरा मिलना ख़ुशी की बात सही तुझ से मिल कर उदास रहता हूँ

तपते दिल पर यूं गिरती है तेरी नज़र से प्यार की शबनम जलते हुए जंगल पर जैसे बरखा बरसे रुक-रुक, थम-थम

जहाँ-जहाँ तेरी नज़र की ओस टपकी थी वहां-वहां से अभी तक ग़ुबार उठता है जहाँ-जहाँ तेरे जल्वों के फूल बिखरे थे वहां-वहां दिले-वहशी पुकार उठता है

न मुंह छुपा के जिए हम,न सर झुका के जिए सितमगरों की नज़र से नज़र मिला के जिए अब एक रात अगर कम जिए,तो कम ही सही यही बहुत है कि हम मश्अलें जला के जिए

इति

Sahir Ludhianvi

The Poet

साहिर लुधियानवी

Sahir Ludhianvi

Sita's Agni Pariksha

Paired Painting

Sita's Agni Pariksha

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Kuch Qat-e carries.