№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Damayanti Deserted in the Forest

Karuna

जीवन के सफ़र में राही

Jeevan Ke Safar Mein Rahi

Sahir Ludhianvi
1 min read 5 versesसफ़रjourneyजुदाई

5 verses · ~1 min

जीवन के सफ़र में राही, मिलते हैं बिछड़ जाने को और दे जाते हैं यादें, तनहाई में तड़पाने को जीवन के सफ़र...

ये रूप की दौलत वाले, कब सुनते हैं दिल के नाले तक़दीर न बस में डाले, इनके किसी दीवाने को जीवन के सफ़र...

जो इनकी नज़र से खेले, दुख पाए मुसीबत झेले फिरते हैं ये सब अलबेले, दिल लेके मुकर जाने को जीवन के सफ़र...

दिल लेके दगा देते हैं, इक रोग लगा देते हैं हँस हँस के जला देते हैं, ये हुस्न के परवाने को जीवन के सफ़र...

अब साथ न गुज़रेंगे हम, लेकिन ये फ़िज़ा रातों की दोहराया करेगी हरदम, इस प्यार के अफ़साने को जीवन के सफ़र...

इति

Sahir Ludhianvi

The Poet

साहिर लुधियानवी

Sahir Ludhianvi

Damayanti Deserted in the Forest

Paired Painting

Damayanti Deserted in the Forest

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Jeevan Ke Safar Mein Rahi carries.