
ShringaraAdvanced
जब कभी उन के तवज्जो में कमी पाई गई
Jab Kabhi Un Ke Tawajjo Mein Kami Pai Gayi
Sahir Ludhianvi7 verses · ~1 min
जब कभी उन के तवज्जो में कमी पाई गई अज़ सर-ए-नव-ए-दास्तान-ए-शौक़ दोहराई गई
बिक चुके जब तेरे लब फिर तुझ को क्या शिकवा अगर जि़न्दगानी बादा-ओ-साग़र से बहलाई गई
ऐ ग़म-ए-दुनिया तुझे क्या इल्म तेरे वास्ते किन बहानों से तिबयत राह पर लाई गई
हम करें तकर्-ए-वफ़ा अच्छा चलो यूं ही सही और अगर तकर्-ए-वफ़ा से भी न रुस्वाई गई
कैसे कैसे चश्म-ओ-आरिज़ गदर्-ए-ग़म से बुझ गए कैसे कैसे पैकरों की शान-ए-ज़ेबाई गई
दिल की धड़कन में तवज्ज़ुन आ चला है ख़ैर हो मेरी नज़रे बझ गयीं या तेरी रानाई गई
उन का ग़म उन का तस्व्वुर उन के शिकवे अब कहाँ अब तो ये बातें भी ऐ दिल हो गयीं आई गई
इति

Paired Painting
Portrait of a Lady
Raja Ravi Varma stands as a bridge between the traditional sensibilities of Indian aesthetics and the technical rigors of European oil painting. In this tender portrait, he captures a moment of quiet grace, his brushstrokes imbuing the subject with a gentle humanity that transcends the canvas. The delicate pink drapery and the luminous gaze of the woman reflect the refined social milieu of late 19th century India, where artistic patronage allowed Varma to celebrate the dignified presence of Indian women. Every soft highlight on her skin and the intricate rendering of her jewelry invite us to honor the cultural shifts of an era defined by elegance and transition.
Open the viewer →


