
मेरे ख्वाबों के झरोकों को सजाने वाली
Mere Khwabon Ke Jharokon Ko Sajane Wali
Sahir Ludhianvi
9 verses · ~33 lines · 2 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

6 verses · ~2 min
तेरे होंठों पे तबस्सुम[1] की वो हलकी-सी लकीर मेरे तख़ईल में [2] रह-रह के झलक उठती है यूं अचानक तिरे आरिज़ का[3] ख़याल आता है जैसे ज़ुल्मत में[4] कोई शम्अ भड़क उठती है
तेरे पैराहने-रंगीं की[5] ज़ुनुंखेज़[6] महक ख़्वाब बन-बन के मिरे ज़ेहन में[7] लहराती है रात की सर्द ख़ामोशी में हर इक झोकें से तेरे अनफ़ास[8], तिरे जिस्म की आंच आती है
मैं सुलगते हुए राज़ों को अयां[9] तो कर दूं लेकिन इन राज़ों की तश्हीर[10] से जी डरता है रात के ख्वाब उजाले में बयां तो कर दूं इन हसीं ख़्वाबों की ताबीर से[11] जी डरता है
तेरी साँसों की थकन, तेरी निगाहों का सुकूत[12] दर- हक़ीकत[13] कोई रंगीन शरारत ही न हो मैं जिसे प्यार का अंदाज़ समझ बैठा हूँ वो तबस्सुम, वो तकल्लुम[14] तिरी आदत ही न हो
सोचता हूँ कि तुझे मिलके मैं जिस सोच में हूँ पहले उस सोच का मकसूम[15] समझ लूं तो कहूं मैं तिरे शहर में अनजान हूँ, परदेसी हूँ तिरे अल्ताफ़ का[16] मफ़हूम[17] समझ लूं तो कहूं
कहीं ऐसा न हो, पांओं मिरे थर्रा जाए और तिरी मरमरी[18] बाँहों का सहारा न मिले अश्क बहते रहें खामोश सियह[19] रातों में और तिरे रेशमी आंचल का किनारा न मिले
इति

Paired Painting
A Nobleman and a Maiden in a Palace Interior
This captivating painting by Mahadev Vishwanath Dhurandhar invites us into a quiet yet emotionally charged moment within a historic palace interior. Dhurandhar, a master of academic realism in India, brilliantly fuses European academic techniques with deeply traditional Indian narratives. The canvas portrays a powerful nobleman, distinguished by his elaborate attire and resolute gaze, interacting with a delicate maiden whose expressive face conveys a poignant mixture of hesitation and urgency. Through subtle gestures and masterful lighting, the artist breathes life into the architectural stone and opulent fabrics, capturing the complex psychological undercurrents of courtly life with immense reverence and grace.
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Hiras carries.