№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Radha Waiting for Krishna

Shringara

अगर मुझे न मिली तुम तो मैं ये समझूँगा

Agar Mujhe Na Mili Tum To Main Ye Samajhunga

Sahir Ludhianvi
2 min read 6 versesमोहब्बतloveज़िंदगी

6 verses · ~2 min

अगर मुझे न मिली तुम तो मैं ये समझूँगा कि दिल की राह से होकर ख़ुशी नहीं गुज़री

अगर मुझे न मिले तुम तो मैं ये समझूँगी कि सिर्फ़ उम्र कटी ज़िंदगी नहीं गुज़री

फ़िज़ा में रंग नज़ारों में जान है तुमसे मेरे लिए ये ज़मीं आसमान है तुमसे ख़याल-ओ-ख़्वाब की दुनिया जवान है तुमसे, अगर मुझे न मिले तुम तो मैं ये समझूँगी कि ख़्वाब ख़्वाब रहे बेकसी नहीं गुज़री अगर मुझे न मिली तुम तो मैं ये समझूँगा कि दिल की राह से होकर ख़ुशी नहीं गुज़री

बड़े यक़ीन से मैंने ये हाथ माँगा है मेरी वफ़ा ने हमेशा का साथ माँगा है दिलों की प्यास ने आब-ए-हयात माँगा है दिलों की प्यास ने आब-ए-हयात माँगा है

अगर मुझे न मिले तुम तो मैं ये समझूँगी कि इंतज़ार की मुद्दत अभी नहीं गुज़री

अगर मुझे न मिले तुम तो मैं ये समझूँगी कि सिर्फ़ उम्र कटी ज़िंदगी नहीं गुज़री

इति

Sahir Ludhianvi

The Poet

साहिर लुधियानवी

Sahir Ludhianvi

Radha Waiting for Krishna

Paired Painting

Radha Waiting for Krishna

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Agar Mujhe Na Mili Tum To Main Ye Samajhunga carries.