№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Devayani and Yayati

Shringara

अब अगर हमसे ख़ुदाई भी खफ़ा हो जाए

Ab Agar Hamse Khudai Bhi Khafa Ho Jae

Sahir Ludhianvi
1 min read 4 versesअटूट प्यारunbreakable loveबग़ावत

4 verses · ~1 min

अब अगर हमसे ख़ुदाई भी खफ़ा हो जाए गैर-मुमकिन है कि दिल दिल से जुदा हो जाए जिस्म मिट जाए कि अब जान फ़ना हो जाए गैर-मुमकिन है...

जिस घड़ी मुझको पुकारेंगी तुम्हारी बाँहें रोक पाएँगी न सहरा की सुलगती राहें चाहे हर साँस झुलसने की सज़ा हो जाए गैर-मुमकिन है...

लाख ज़ंजीरों में जकड़ें ये ज़माने वाले तोड़ कर बन्द निकल आएँगे आने वाले शर्त इतनी है कि तू जलवा-नुमाँ हो जाए गैर-मुमकिन है...

ज़लज़ले आएँ गरज़दार घटाएँ घेरें खंदकें राह में हों तेज़ हवाएँ घेरें चाहे दुनिया में क़यामत ही बपा हो जाए गैर-मुमकिन है...

इति

Sahir Ludhianvi

The Poet

साहिर लुधियानवी

Sahir Ludhianvi

Devayani and Yayati

Paired Painting

Devayani and Yayati

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Ab Agar Hamse Khudai Bhi Khafa Ho Jae carries.