№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Shivaji and Subedar's Daughter

Shanta

प्रार्थना : गुरु कबीरदास के लिए

Prarthana : Guru Kabiradas Ke Liye

Vijaydev Narayan Sahi
1 min read 4 versesकबीरkabirविनम्रता

4 verses · ~1 min

परम गुरु दो तो ऐसी विनम्रता दो कि अंतहीन सहानुभूति की वाणी बोल सकूँ और यह अंतहीन सहानुभूति पाखंड न लगे।

दो तो ऐसा कलेजा दो कि अपमान, महत्वाकांक्षा और भूख की गाँठों में मरोड़े हुए उन लोगों का माथा सहला सकूँ और इसका डर न लगे कि कोई हाथ ही काट खाएगा।

दो तो ऐसी निरीहता दो कि इसे दहाड़ते आतंक क बीच फटकार कर सच बोल सकूँ और इसकी चिन्ता न हो कि इसे बहुमुखी युद्ध में मेरे सच का इस्तेमाल कौन अपने पक्ष में करेगा।

यह भी न दो तो इतना ही दो कि बिना मरे चुप रह सकूँ।

इति

Vijaydev Narayan Sahi

The Poet

विजयदेव नारायण साही

Vijaydev Narayan Sahi

Shivaji and Subedar's Daughter

Paired Painting

Shivaji and Subedar's Daughter

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Prarthana : Guru Kabiradas Ke Liye carries.