
2 verses · ~3 min
असली सवाल है कि मुख्यमन्त्री कौन होगा? नहीं नहीं, असली सवाल है कि ठाकुरों को इस बार कितने टिकट मिले? नहीं नहीं, असली सवाल है कि ज़िले से इस बार कितने मन्त्री होंगे? नहीं नहीं, असली सवाल है कि ग़फ़ूर का पत्ता कैसे कटा? नहीं नहीं, असली सवाल है कि जीप में पीछे कौन बैठा था? नहीं नहीं, असली सवाल है कि तराजू वाला कितना वोट काटेगा? नहीं नहीं, असली सवाल है कि मन्त्री को राजदूत बनाना अपमान है या नहीं? नहीं नहीं, असली सवाल है कि मेरी साइकिल कौन ले गया? नहीं नहीं, असली सवाल है कि खूसट बुड्ढों को कब तक बरदाश्त किया जाएगा? नहीं नहीं, असली सवाल है कि गैस कब तक मिलेगी? नहीं नहीं, असली सवाल है कि अमरीका की सिट्टी पिट्टी क्यों गुम है? नहीं नहीं, असली सवाल है कि मेरी आँखों से दिखाई क्यों नहीं पड़ता? नहीं नहीं, असली सवाल है कि मुरलीधर बनता है या सचमुच उसकी पहुँच ऊपर तक है? नहीं नहीं, असली सवाल है कि पण्डित जी का अब क्या होगा? नहीं नहीं, असली सवाल है कि सूखे का क्या हाल है? नहीं नहीं, असली सवाल है कि फ़ौज क्या करेगी? नहीं नहीं, असली सवाल है कि क्या दाम नीचे आयेंगे? नहीं नहीं, असली सवाल है कि मैं किस को पुकारूँ? नहीं नहीं, असली सवाल है कि क्या यादवों में फूट पड़ेगी? नहीं नहीं, असली सवाल है कि शहर के ग्यारह अफसर भूमिहार क्यों हो गये? नहीं नहीं, असली सवाल है कि बलात्कार के पीछे किसका हाथ था? नहीं नहीं, असली सवाल है कि इस बार शराब का ठीका किसे मिलेगा? नहीं नहीं, असली सवाल है कि दुश्मन नम्बर एक कौन है? नहीं नहीं, असली सवाल है कि भुखमरी हुई या यह केवल प्रचार है? नहीं नहीं, असली सवाल है कि सभा में कितने आदमी थे? नहीं नहीं, असली सवाल है कि मेरे बच्चे चुप क्यों हो गये? नहीं नहीं, असली सवाल …
सुनो भाई साधो असली सवाल है कि असली सवाल क्या है?
इति
The Poet
विजयदेव नारायण साही
Vijaydev Narayan Sahi
1924 · 1982
Vijaydev Narayan Sahi was an absolute intellectual heavyweight of the Nayi Kavita movement who brought unprecedented critical rigor to modern Hindi literature. Born in 1924 in Varanasi, he became a central figure in the literary landscape of Allahabad. Sahi was a brilliant poet, but he was equally revered as a razor sharp critic and a foundational member of the influential Parimal literary group. He viewed poetry not merely as an aesthetic escape, but as a vital instrument for social and political awakening. His iconic 1966 collection Machhalighar introduced a deeply reflective, fiercely independent voice that refused to conform to traditional romantic norms. Furthermore, his monumental critical work on the medieval Sufi poet Malik Muhammad Jayasi completely reshaped how modern academia approached classical texts. Passing away in 1982, he left behind a legacy of absolute intellectual integrity. Sahi remains an indispensable figure for anyone seeking to understand the philosophical depth of post independence Hindi literature.

Paired Painting
O My Teacher, Behold the Great Army of the Sons of Pandu
This profound moment captures the fragile yet volatile precipice of the great war at Kurukshetra. Within the crimson confines of a royal pavilion, the troubled prince Duryodhana approaches his venerable preceptor, Dronacharya. With a gesture charged with anxiety and restless ambition, Duryodhana points toward the formidable military array formed by the sons of Pandu. The artwork visualizes the very opening verses of the Bhagavad Gita, where mortal fears, political tension, and the heavy burden of destiny converge before the clash of righteousness and greed.
Open the viewer →


