
सीढ़ियाँ
Sidhiyan
Naresh Saxena
2 verses · ~3 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

9 verses · ~2 min
बहुत बरस पहले चलना शुरू किया लेकिन अभी तक घर क्यों नहीं पहुँचा?
शुरू में माँ के सामने या इससे भी पहले उसकी उँगली अपनी नन्ही हथेली में भींचे चलता था लद्द से गिर पड़ता था
वैसे हरेक शुरूआत इसी तरह होती है लेकिन तबसे लेकर अब तक यानी सत्तर बरस तक पता नहीं कौनसी दिशा थी कि चलता रहा चलता रहा कभी नहीं पहुँचा वहाँ जहाँ पहुँचना था
लोग ऐलानिया तौर पर कहते हैं कि उन्होंने ख़ुद के लिए और दूसरों के लिए सही रास्ता ढूँढ़ लिया है
कुछ बरसों तक बहुत जोश और उम्मीद में चलते हुए दिखाई देते हैं फिर अचानक किसी लुभावने केन्द्र की तरफ़ मुड़ जाते हैं
कहते हैं, ऐसी मूर्खता में क्या रखा है? सुरक्षा पहले, फिर मुकाम तक पहुँचेंगे
समस्या रास्तों द्वारा छले जाने की है उन भटकावों की है जो कहीं पहुँचने नहीं देते
माँ, घर से चला हुआ मैं कभी बहुत दूर निकल जाता था लौटने का रास्ते भूल जाता था भटकता रहता था बहुत डरता था लेकिन अब इतनी पकी उम्र में तर्क करता हूँ, कि सही दिशा वो नहीं यह है जिस तरफ भौतिक व्यवहारवाद, आत्मरक्षा और निष्कण्टक भविष्य मुझे बुलाते हैं
जानबूझ कर भूल रहा हूँ वह पुराना रास्ता जो घर को जाता तो है लेकिन वहाँ घर नहीं होता
इति

Paired Painting
The Village Entrance
This tranquil scene captures a moment of timeless stillness within a village landscape. Painted in 1889, the work reflects the quiet dignity of rural life, rendered with a soft, sun drenched palette that evokes the humid warmth of the tropics. The modest structure stands as a silent witness to the daily rhythms of the community, framed by lush foliage that suggests a harmonious coexistence between architecture and nature. There is a profound sense of humility in the composition, inviting the viewer to pause and appreciate the gentle beauty of an overlooked path.
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Rasta carries.