
(पर) लोक-कथा
(Par) Loka-Katha
Geet Chaturvedi
6 verses · ~32 lines · 2 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

15 verses · ~2 min
जीवन के अंतिम दशक में कोई क्यों नहीं लौटना चाहेगा परिचित लोगों की परिचित धरती पर
निराशा और थकान ने कहा जो कुछ इस समय सहजता से उपलब्ध है उसे स्वीकार करो
बापू ने एक पोस्टकार्ड लिखा, जमनालालजी को, आश्वस्त करते हुए कि लौटूँगा ज़रूर व्यर्थ नहीं जाएगा तुम्हारा स्नेह, तुम्हारा श्रम
पर लौटना कभी-कभी अपने हाथ में नहीं होता
मनुष्य कोई परिन्दे नहीं हैं न हैं समुद्र का ज्वार, न सूर्य न चन्द्रमा हैं
बुढ़ापे में बसन्त तो बिल्कुल नहीं हैं भले ही सुन्दर पतझर लौटता हो पर है तो पतझर ही
तुमने क्यों कहा कि लौटो अपने प्रेम के कोटर में
नष्ट-नीड़ था जो बार बार बनाया हुआ
अस्तित्व के टटपूँजिएपन में दूसरों की देखा-देखी बहुत-सी चीज़ें जुटाई गईं उनकी ही तरह बिजली, पानी तेल, शक्कर आदि के अभाव झेले गए
रास्ते निकाले गए भग्न आशाओं स्वप्नों, प्रतीक्षाओं में से
कम बोला गया
उनकी ही तरह, सब छोड़ दिया गया समय के कम्पन और उलट-फेर पर
प्रतिरोध नहीं किया गया बल्कि देशाटन से सन्तोष किया
क्या कहीं गया हुआ मनुष्य लौटने पर वही होता है? क्या जाने और लौटने का समय एक जैसा होता है?
फिर भी, कसी हुई बैल्ट और जूते और पसीने से तरबतर बनियान उतारते समय कहता हूँ -- आख़िर, लौट ही आया ।
इति

Paired Painting
Sacred Tank and Pagodas, near Benares
This exquisite aquatint captures the tranquil yet profound spiritual atmosphere of the holy city of Benares, now Varanasi. Through the eyes of Lieutenant Colonel Charles Ramus Forrest, we are invited to witness a moment of eternal stillness, where the rhythmic steps of the ghats meet the quiet, sacred waters of the tank. The architectural majesty of the temple shikhara stands as a silent sentinel over a scene of daily devotion, reflecting the deep reverence that has drawn pilgrims to this site for millennia. It is a work that bridges the gap between the colonial eye and the timeless, living tradition of Indian sacred architecture, held in a delicate balance of light, shadow, and reverence.
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Lautna carries.