№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Draupadi Humiliated

Hasya

सभी लुजलुजे हैं

Sabhi Lujluje Hain

Raghuvir Sahay
1 min read 4 versesलुजलुजेflabbyव्यंग्य

4 verses · ~1 min

खोंखियाते हैं, किंकियाते हैं, घुन्‍नाते हैं चुल्‍लु में उल्‍लू हो जाते हैं

मिनमिनाते हैं, कुड़कुड़ाते हैं सो जाते हैं, बैठ जाते हैं, बुत्ता दे जाते हैं

झांय झांय करते है, रिरियाते हैं, टांय टांय करते हैं, हिनहिनाते हैं गरजते हैं, घिघियाते हैं ठीक वक़्त पर चीं बोल जाते हैं

सभी लुजलुजे हैं, थुलथुल है, लिब लिब हैं, पिलपिल हैं, सबमें पोल है, सब में झोल है, सभी लुजलुजे हैं।

इति

Raghuvir Sahay

The Poet

रघुवीर सहाय

Raghuvir Sahay

Draupadi Humiliated

Paired Painting

Draupadi Humiliated

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Sabhi Lujluje Hain carries.