Canvas
Rama Breaking the Bow

KarunaIntermediate

रामदास

Ramdas

Raghuvir Sahay
1 min read 5 versesSilence

5 verses · ~1 min

चौड़ी सड़क गली पतली थी दिन का समय घनी बदली थी रामदास उस दिन उदास था अंत समय आ गया पास था उसे बता यह दिया गया था उसकी हत्या होगी

धीरे धीरे चला अकेले सोचा साथ किसी को ले ले फिर रह गया, सड़क पर सब थे सभी मौन थे सभी निहत्थे सभी जानते थे यह उस दिन उसकी हत्या होगी

खड़ा हुआ वह बीच सड़क पर दोनों हाथ पेट पर रख कर सधे क़दम रख कर के आए लोग सिमट कर आँख गड़ाए लगे देखने उसको जिसकी तय था हत्या होगी

निकल गली से तब हत्यारा आया उसने नाम पुकारा हाथ तौल कर चाकू मारा छूटा लोहू का फव्वारा कहा नहीं था उसने आख़िर उसकी हत्या होगी

भीड़ ठेल कर लौट गया वह मरा पड़ा है रामदास यह देखो-देखो बार बार कह लोग निडर उस जगह खड़े रह लगे बुलाने उन्हें जिन्हें संशय था हत्या होगी

इति

Raghuvir Sahay

The Poet

रघुवीर सहाय

Raghuvir Sahay

Rama Breaking the Bow

Paired Painting

Rama Breaking the Bow

In this magnificent canvas, Raja Ravi Varma captures a defining moment from the Ramayana, where the youthful prince Rama snaps the formidable divine bow of Lord Shiva during the svayamvara of Sita. The atmosphere is charged with a profound sense of divine awe and earthly astonishment. King Janaka stands in the background with folded hands, his face radiating reverence and relief, while sages and onlookers bear witness to a destiny unfolding before their eyes. Varma masterfully blends European academic realism with deeply traditional Indian storytelling, imbuing every fold of fabric and every glance with emotional truth and spiritual gravity.

Open the viewer →