
आनेवाला कल
Aane Vala Kal
Raghuvir Sahay
4 verses · ~14 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

1 verses · ~1 min
कितने अनुभवों की स्मृतियाँ ये किशोर मुँह जोहते हैं सुनने को पर मैं याद कर पाता हूँ तो बताते हुए डरता हूँ कि कहीं उन्हें पथ से भटका न दूँ मुझे बताना चाहिए वह सब जो मैंने जीवन में देखा समझा परन्तु बहुत होशियारी के साथ मैं उन्हें अपने जैसा बनने से बचाना चाहता हूँ
इति

Paired Painting
Drona Instructing the Pandavas and Kauravas
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Mere Anubhav carries.