
दे दिया जाता हूँ
De Diya Jaata Hoon
Raghuvir Sahay
6 verses · ~52 lines · 3 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

6 verses · ~2 min
मेरा एक जीवन है उसमें मेरे प्रिय हैं, मेरे हितैषी हैं, मेरे गुरुजन हैं उसमें कोई मेरा अनन्यतम भी है
पर मेरा एक और जीवन है जिसमें मैं अकेला हूँ जिस नगर के गलियारों, फुटपाथ, मैदानों में घूमा हूँ हँसा खेला हूँ उसके अनेक हैं नागर, सेठ, म्युनिस्पलम कमिश्नर, नेता और सैलानी, शतरंजबाज और आवारे पर मैं इस हाहाहूती नगरी में अकेला हूँ।
देह पर जो लता सी लिपटी आँखों में जिसनें कामना से निहारा दुख में जो साथ आये अपने वक्त पर जिन्होंने पुकारा जिनके विश्वास पर वचन दिये, पालन किया जिनका अंतरंग हो कर उनके किसी भी क्षण में मैं जिया
वे सब सुहृद है, सर्वत्र हैं, सर्वदा हैं पर मैं अकेला हूँ।
सारे संसार में फैल जायेगा एक दिन मेरा संसार सभी मुझे करेंगे-दो चार को छोड़-कभी न कभी प्यार मेरे सृजन, कर्म-कर्तव्य, मेरे आश्वासन, मेरी स्थापनायें और मेरे उपार्जन, दान-व्यय, मेरे उधार एक दिन मेरे जीवन को छा लेंगे- ये मेरे महत्व। डूब जायेगा तंत्रीनाद कवित्त रस में, राग में रंग में मेरा यह ममत्व जिससे मैं जीवित हूँ। मुझ परितप्त को तब आ कर वरेगी मृत्यु - मैं प्रतिकृत हूँ।
पर मैं फिर भी जियुँगा इसी नगरी में रहूँगा रूखी रोटी खाउँगा और ठंड़ा पानी पियूँगा क्योंकि मेरा एक और जीवन है और उसमें मैं अकेला हूँ।
इति

Paired Painting
Rajrajeswuree Ghat, Benares
James Prinsep, a polymath and scholar stationed in Benares, captured this scene with a profound sense of devotion to the city: he documented it with scientific precision and artistic grace. The Rajrajeswuree Ghat stands here as a living testament to the spiritual heartbeat of Varanasi, where the sacred waters of the Ganges meet the enduring stone architecture. Through this lithograph, we are invited to witness a moment of daily life, where the mundane activities of laborers and travelers harmonize with the monumental presence of the temples. Prinsep saw Benares not merely as a colonial assignment, but as a site of immense human complexity, and his hand reflects a deep reverence for the people and structures that define this holy city.
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Mera Jeevan carries.