Canvas
Doll Series

BibhatsaAdvanced

दुनिया

Duniya

Raghuvir Sahay
2 min read 6 versesWorldModernityHypocrisy

6 verses · ~2 min

हिलती हुई मुँडेरें हैं और चटखे हुए हैं पुल बररे हुए दरवाज़े हैं और धँसते हुए चबूतरे

दुनिया एक चुरमुरायी हुई-सी चीज़ हो गई है दुनिया एक पपड़ियायी हुई-सी चीज़ हो गई है

लोग आज भी खुश होते हैं पर उस वक़्त एक बार तरस ज़रूर खाते हैं लोग ज़्यादातर वक़्त संगीत सुना करते हैं पर साथ-साथ और कुछ ज़रूर करते रहते हैं मर्द मुसाहबत किया करते हैं, बच्चे स्कूल का काम औरतें बुना करती हैं - दुनिया की सब औरतें मिलकर एक दूसरे के नमूनोंवाला एक अनंत स्वेटर दुनिया एक चिपचिपायी हुई-सी चीज़ हो गई है ।

लोग या तो कृपा करते हैं या खुशामद करते हैं लोग या तो ईर्ष्या करते हैं या चुगली खाते हैं लोग या तो शिष्टाचार करते हैं या खिसियाते हैं लोग या तो पश्चाताप करते हैं या घिघियाते हैं न कोई तारीफ़ करता है न कोई बुराई करता है न कोई हँसता है न कोई रोता है न कोई प्यार करता है न कोई नफ़रत लोग या तो दया करते हैं या घमंड दुनिया एक फँफुदियायी हुई-चीज़ हो गई है ।

लोग कुछ नहीं करते जो करना चाहिए तो लोग करते क्या हैं यही तो सवाल है कि लोग करते क्या हैं अगर कुछ करते हैं लोग सिर्फ़ लोग हैं, तमाम लोग, मार तमाम लोग लोग ही लोग हैं चारों तरफ़ लोग, लोग, लोग मुँह बाये हुए लोग और आँख चुँधियाये हुए लोग

कुढ़ते हुए लोग और बिराते हुए लोग खुजलाते हुए लोग और सहलाते हुए लोग दुनिया एक बजबजायी हुई-सी चीज़ हो गई है ।

इति

Raghuvir Sahay

The Poet

रघुवीर सहाय

Raghuvir Sahay

Doll Series

Paired Painting

Doll Series

Bikash Bhattacharjee possessed a rare, almost unsettling ability to peel back the layers of reality in urban Kolkata. In his iconic Doll series, he uses the image of a child's toy to hold a mirror to the societal decay and deep psychological unrest of his time. The stark contrast between the fragile, porcelain doll suspended in midair and the weathered, deteriorating colonial architecture speaks to a profound sense of isolation. To look upon this painting is to feel the weight of a silent, forgotten world where the boundary between the innocent plaything and the human soul is blurred, leaving the viewer to confront the haunting beauty of neglect.

Open the viewer →