
आप की हँसी
Aap Ki Hansi
Raghuvir Sahay
1 verse · ~6 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

1 verses · ~1 min
राष्ट्रगीत में भला कौन वह भारत-भाग्य-विधाता है फटा सुथन्ना पहने जिसका गुन हरचरना गाता है। मखमल टमटम बल्लम तुरही पगड़ी छत्र चंवर के साथ तोप छुड़ाकर ढोल बजाकर जय-जय कौन कराता है। पूरब-पश्चिम से आते हैं नंगे-बूचे नरकंकाल सिंहासन पर बैठा,उनके तमगे कौन लगाता है। कौन-कौन है वह जन-गण-मन अधिनायक वह महाबली डरा हुआ मन बेमन जिसका बाजा रोज बजाता है।
इति

Paired Painting
Procession of Maharao Ram Singh II of Kota
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Adhinayak carries.