
कमर बांधे हुए चलने पे यां सब यार बैठे हैं
Kamar Bandhe Hue Chalne Pe Yan Sab Yar Baithe Hain
Ibn-e-Insha
5 verses · ~11 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

Shanta
Magar Bajti Rahi Phir Bhi Koi Jhankar Chutki Mein
Poornima Varman5 verses · ~1 min
कभी इन्कार चुटकी में, कभी इक़रार चुटकी में कभी सर्दी ,कभी गर्मी, कभी बौछार चुटकी में
ख़ुदाया कौन-से बाटों से मुझको तौलता है तू कभी तोला, कभी माशा, कभी संसार चुटकी में
कभी ऊपर ,कभी नीचे ,कभी गोते लगाता-सा अजब बाज़ार के हालात हैं लाचार चुटकी में
ख़बर इतनी न थी संगीन अपने होश उड़ जाते लगाई आग ठंडा हो गया अख़बार चुटकी में
न चूड़ी है, न कंगन है, न पायल है ,न हैं घुँघरू मगर बजती रही फिर भी कोई झनकार चुटकी में
इति

Paired Painting
Saraswati
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Magar Bajti Rahi Phir Bhi Koi Jhankar Chutki Mein carries.