
ज्योति पर्व : ज्योति वंदना
Jyoti Parv : Jyoti Vandana
Narendra Sharma
3 verses · ~8 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

2 verses · ~1 min
दुनिया के मेले में एक दीप मेरा ढेर से धुँधलके में ढूँढ़ता सवेरा वंदन अभिनंदन में खोया उजियारा उत्सव के मंडप में आभिजात्य सारा भरा रहा शहर रौशनी से हमारा मन में पर छिपा रहा पूरा अंधियारा जिसने अंधियारे का साफ़ किया डेरा जिसने उजियारे का रंग वहां फेरा एक दीप मेरा सड़कों पर भीड़ बहुत सूना गलियारा अंजुरी भर पंचामृत बाकी जल खारा सप्त सुर तीन ग्राम अपना इकतारा छोटे से मंदिर का ज्योतित चौबारा
जिसने कल्याण तीव्र मध्यम में टेरा जिससे इन साँसों पर चैन का बसेरा एक दीप मेरा
इति

Paired Painting
Untitled Idyllic Snapshot of Bustling Temple Life
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Ek Dip Mera carries.