
ज्योति पर्व : ज्योति वंदना
Jyoti Parv : Jyoti Vandana
Narendra Sharma
3 verses · ~8 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

3 verses · ~1 min
अंध तम का एक कण मै, तुम अपरिमित ज्योतिशाली, दीप के मैं धूम्र का कण, तुम दिवा के अंशुमाली!
मैं अकिंचन रेणुकण हूँ, तुम अचल हिमचल निवासी! मृत्युमय ये प्राण मेरे, ओ प्रलय के भ्रू-विलासी!
वन्दना निष्फल न जाये, देव यह आशीष देना, स्वर न हारे विश्व-तम से, वे अनल के गीत देना!
इति

Paired Painting
Kalantaka Shiva Saving Markandeya
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Vandana carries.