№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Vishnu on Garuda

Veera

सारा आकाश

Sara Akash

Pratibha Saxena
1 min read 1 versesआकाशskyउड़ान

1 verses · ~1 min

बस पंख सलामत रहें सारा आकाश तुम्हारा कोई घेरा . काफ़ी नहीं तुम्हारे लिये न सीमित करती कोई कारा . पंख जहाँ ले जायँ, वहीं पर लिखा दे नाम तुम्हारा . नाम जो मेरे स्व का विस्तार दिया तुम्हें मेरी अस्मिता ने जहाँ तक तुम्हारी पहुँच, व्यप्ति है मेरी! समर्थ रहें पंख, स्वतंत्र, सचेत, निर्बाध! और सारा आकाश तुम्हारा .

इति

Pratibha Saxena

The Poet

प्रतिभा सक्सेना

Pratibha Saxena

Vishnu on Garuda

Paired Painting

Vishnu on Garuda

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Sara Akash carries.