№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Goddess Kali

Raudra

रक्तबीज

Raktbeej

Pratibha Saxena
3 min read 6 versesरक्तबीजचामुण्डाmythology

6 verses · ~3 min

भैंसा फिर उछल रहा है! घसीट रहा इन्सानियत को जकड़ने, डालने को कैद में, अपनी रखैल बना कर! उछल-उछल बार बार,चला रहा है सींग , खुर पटक-पटक कर खूँद रहा है धरती!

वहाँ तो बीज रक्त में थे , घरती पर बूँद गिरते नये शरीर खड़े हो जाते! यहाँ तो मानसिकता है रक्तबीजी , फैलते हैं बीज हवा के साथ , उगती हैं फ़सलें! गिनती कहाँ? उनकी फ़ितरत में है विश्व द्रोह!

विचार- विवेक -वर्जित अँधेरों में जीना फ़ितरत है उनकी! ज़िन्दगी के लिये यही शर्त है उनकी! शताब्दियों की मनुजता की विरासत, संस्कृतियाँ ,कलायें , विद्यायें , नाम-निशान मिटा दो सब का! तोड़ दो ,जला दो सब कुछ जो उनके अनुकूल नहीं है!

रोशनी नहीं है कहीं! छाया है कुहासा ,आच्छन्न हैं दिशायें, आकाश बहुत धुँधला है और उन पर किया गया कोई भी प्रहार , रोपता असंख्य रक्तबीज! समाधान सिर्फ़ एक! इतिहास स्वयं को दोहराये -

देवों के सार्थक अंशों से रूपायित हुई थी जैसे चण्डिका! शक्तियाँ जगत की मिल महाकार धर , तुल जायँ करने को आर-पार फ़ैसला! घेर लें दनुज को उन्मत्त महाकाली सी- क्रुद्ध, कराल और सन्नद्ध! प्रचण्ड वार से संहारती अपनी लाल जिह्वा लपलपाती वही चामुण्डा तीक्ष्ण दाँतों से चबा-चबा , रक्त पी-पी उगल डाले रिक्त अंश!

लाओ रोशनी ,किरणें बिखेरो , वर्ना दम घुट जायेगा -इन्सानियत का! कि धरती मुक्त ,हवा निर्मल ,और दिशायें दीप्त हो जायें , कि निर्विघ्न हो सके मानवता की जय-यात्रा, और मंगलाचरण एक नये युगका!

इति

Pratibha Saxena

The Poet

प्रतिभा सक्सेना

Pratibha Saxena

Goddess Kali

Paired Painting

Goddess Kali

Raja Ravi Varma transformed the visual landscape of India by translating revered deities from sacred texts into living, breathing presences on paper. Through the mass distribution of chromolithographs from his press, the fierce and liberating energy of Goddess Kali entered domestic shrines across the subcontinent. In this masterwork, the Divine Mother stands in her cosmic fury, subduing ego and illusion, yet radiating a profound maternal compassion that dissolves the fear of death. Her dark skin symbolizes the infinite, all-encompassing expanse of the cosmos, while the garland of heads and skirt of severed arms represent the shedding of attachments and the liberation of the soul from the endless cycle of karma.

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Raktbeej carries.