
कहाँ की बात
Kahan Ki Baat
Pratibha Saxena
6 verses · ~12 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

6 verses · ~2 min
दर्पण नहीं स्वयं को देख रही हूँ तुम्हारी आँखों से! ऐसे देखा नहीं था कभी नई-सी लग रही हूँ अपने आप को .
तुम्हारी दृष्टि से आभासित, मोहक सी उजास धूप-छाँह का सलोनापन स्निग्ध हो छा गया झेंप-झिझक से भरे मुखमंडल पर!
ये आनन्द-दीप्त लोचन मेरे हैं क्या? नासिका, होंठ, धुले बिखरे केश? मांग की सिन्दूरी रेख, बिंदिया पर विहँसती माथे पर कुछ बहकी-सी . ऐसी हूँ मैं!
जानती नहीं थी . निहारना अपने आप को! देखती थी शीशा जैस कोई निरीक्षण कर रही होऊँ सावधान सजग होकर . पर आज अभिषेक पा रही हूँ दो नयनों के नेह- जल का पुलकित हो उठा रोम रोम!
तुम्हारी आँखों से अपने को देखना, एक नया अनुभव, नई अनुभूति जगा गया लगा जैसे स्वयं को पहली बार देखा, उत्सुक नयन भर, लगा जैसे इस मुख की याद है, पर देख आज पा रही हूँ!
तुम्हारी दृष्टि ने कोमलता का रेशमी आवरण ओढ़ा दिया मुझे, कुछ विस्मित सा वह कुतूहल समा गया मेरे भीतर, स्वयं को देखा तुम्हारी निर्निमेष मुग्ध चितवन चिर-पुनर्नवता रच गई मुझमें!
इति

Paired Painting
Lady at her Toilet
In this evocative masterpiece, Hemen Mazumdar captures a moment of intimate, quiet beauty. The woman is lost in the delicate ritual of preparing herself, her back turned to the viewer as she observes her reflection. Mazumdar, often called the last romantic, possessed an extraordinary gift for depicting the soft texture of skin and the ethereal drape of fabric under light. This painting breathes with a gentle, hushed atmosphere, inviting us to witness a deeply private gesture that feels both timeless and fragile.
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Punarnava carries.