Canvas
At Last Krishna Showed Arjuna

ShantaBeginner

ओ, अंतर्यामी!

O, Antaryami!

Pratibha Saxena
1 min read 4 versesSurrenderKrishna

4 verses · ~1 min

मैंने क्या किया? कुछ नहीं किया मैंने, तुम अर्जुन, तुम दुर्योधन, द्रौपदी अश्वत्थामा और व्याध भी तुम्हीं! सूत्रधार और कर्णधार सब कुछ तुम्ही तो हो तुम्ही ने रचा सारा महाभारत और झेलते रहे सारे शाप, संताप, सबके हृदय का उत्ताप!

मुझसे क्या पूछते हो, मेरे कर्मों का हिसाब! सब पहले ही लिख चुके थे तुम एक एक खाना भर चुके थे! मुझे ला छोड़ा बना कर मात्र एक पात्र, अपने इस महानाट्य का, ओ नटनागर! मुझे तो पूरी इबारत भी पता नहीं थी, न आदि न अंत! एक एक वाक्य, थमाते गये तुम पढ़ती गई मै!

निमित्त मात्र हूँ मैं तो! रखे बैठे हो पूरी किताब! अब पूछो मत! नहीं, नहीं दोहरा पाऊँगी अब!

ओ,अंतर्यामी, छोड़ दिया है मैंने अपने को तुम्हारे हाथों में! पूछो कुछ मत, जो चाहो, करो!

इति

Pratibha Saxena

The Poet

प्रतिभा सक्सेना

Pratibha Saxena

At Last Krishna Showed Arjuna

Paired Painting

At Last Krishna Showed Arjuna

In the sacred fields of Kurukshetra, amidst the impending turmoil of the great war, the divine charioteer Lord Krishna imparts eternal wisdom to the hesitant warrior Arjuna. This poignant moment captures a profound spiritual revelation, where the human seeker, with hands folded in absolute surrender, witnesses the boundless majesty of the cosmos unveiled by the Lord. The luminous multi armed form standing behind Krishna serves as a gentle reminder of the infinite divinity residing within every fragment of creation, bridging the mortal realm with the eternal absolute.

Open the viewer →