№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Anasuya and the Trimurti as Infants

Hasya

नरक का द्वार

Narak Ka Dwar

Pratibha Saxena
2 min read 1 versesऔरतमायाकबीर

1 verses · ~2 min

आदम ने हौव्वा से कहा, 'सबकी जड़ तुम हो! अच्छे ख़ासे रह रहे थे जन्नत के बग़ीचे में द्विधाहीन, कि करना है 'वह' करेगा, निश्चिन्त कि कोई ज़िम्मेदारी नहीं, बड़े चैन से थे! तुम्हीं ने भरमाया, बहकाया फैलाई अपनी माया, बर्जित फल चखने को उकसाया! सोच-समझ को झकझोर जगाया और सारा सुख सारा चैन हिरन हो गया! जैसे थे, ठीक थे! परम संतोष से भरे! अब खो गया सारा चैन! अरे दुख का मूल है तू औरत! कठिनाई पड़ने पर मर्द के भीतर का लावा उमड़ आता है बार-बार! तमतमाता है, गुर्राता है, झुँझलाता है, कसर निकालता है हर प्रकार! बुद्धि, रीति-नीति-प्रीति, सब स्त्रियाँ हैं, भाग चलो इनसे! हाँ, कहा था उनने - दुखिया दास कबीर है जागे अरु रोवै - जब बोध जाग गया तो सुख कहाँ? औरत? पापिनी है ठगिनी है माया है! बेचारे आदमी को वंचित कर दिया उस परम सुख से सामने बीन बजती रहे आँखें मूँदे पड़े पगुराने में जो था! बेचारे कालिदास मगन थे, जिस पर बैठे थे उस डाल को काटने में तन्मय! चेता दिया प्रखर विद्योत्तमा की दीप्ति ने सुध-बुध खोये समाए थे अपार मोह-पारावार में तुलसी चौंका दिया रत्ना की एक खरी उक्ति ने! नारी नरक का द्वार है, तारण की अधिकारिणी! देखो न, कितने नर भाग गए उसे त्याग, अपने स्वर्ग का दरवाज़ा खुलवाने!

इति

Pratibha Saxena

The Poet

प्रतिभा सक्सेना

Pratibha Saxena

Anasuya and the Trimurti as Infants

Paired Painting

Anasuya and the Trimurti as Infants

This profound lithograph captures a moment of supreme cosmic irony and grace from the Puranas. The sage wife Anasuya, renowned for her absolute devotion and purity, is shown presenting the three supreme deities: Brahma, Vishnu, and Shiva, who have been transformed into infants while resting in a swinging cradle. The three goddesses, Saraswati, Lakshmi, and Parvati, stand before her, witnessing the divine play of their husbands. It is a moment that humbles the divine through the power of mortal virtue, illustrating the deep cultural reverence for motherhood and the leveling power of unconditional love.

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Narak Ka Dwar carries.