
दुर्गम्या
Durgamya
Pratibha Saxena
12 verses · ~38 lines · 2 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

11 verses · ~3 min
आज फिर एक डायन , बाँसों से खदेड़-खदेड़ यातनायें दे , मौत के घाट उतार दी गई । इकट्ठे हुये थे लोग यंत्रणाओं से तड़पती नारी देह का मज़ा लेने!
खा गई पति को , राँड है! जादू-टोना करती चाट जाती बच्चों को , नज़र लगा कर ,चौपट करदे जिसे चाहे , .काली जीभ के कुबोल इसी के!
अकेली नारी! बेबस ,असहाय! कौन सुने उसकी? कहीं , कोई नहीं!
कोंच रहे हैं अंग-प्रत्यंग, जितना दारुण यातना , उतनी ऊँची किलकारियाँ! ख़ून से लथपथ, मर्मान्तक पीड़ा से ऐंठता शरीर ठेल-ठेल , ठहाके लगाते लोग! उन्मादग्रस्त भीड़ अकेली औरत!
बदहवास भागती है! जायेगी कहाँ! कहाँ जायगी, डायन? दर्दीली चीखों से रोमांचित-उत्त्तेजित पत्थर फेंक-फेंक हुमस रहे लोग! प्राणान्तक यंत्रणायें देते असह्य आनन्द से किलकारियाँ मारते लोग!
कौन सी नई बात! सदियों से हर बरस यही लीला देखने इकट्ठा होते हैं -बड़े चाव से लोग !
वही पुरानी कथा - आती है एक नारी, स्वयं -प्रार्थिता , नारीत्व की सार्थकता हेतु , पुरुष की कामना लिये! और शुरू होता है तमाशा!
प्रर्थिता को एक दूसरे के पास फेर रहे कंदुक सा बार-बार! (पुरुष कहाँ अकेला , सब साथ होते हैं उसके!) हो गई विमूढ़ , हास्य-पात्र , स्वयं-प्रार्थिता! और तिरस्कार की असह व्यथा! लोग रस विभोर! उठ रहा है रोर!
क्रोध -औ'विरोध ! कटु वचनों के कशाघात! और फिर पौरुष का वार अंग-भंग कर किया संपन्न महत्-कार्य! उठी जय कार ! समवेत अट्टहास! मुख विवर्ण -विकृत ,लिखी पीड़ा अपार ऐंठता-सा देह का आकार!
ठहाके लगाते लोग! रक्त-धारायें बहाता तन , घोर चीत्कार करती , भागती है वह! आनन्द से हुलसते , नाच उठते हैं लोग!
सदियों से साल-दर साल यही मनोरंजन होता आया है , उत्सव यही देखने अब भी तो आते हैं , वीभत्स आनन्द के प्यासे लोग
इति

Paired Painting
Bhairavi as Shamashan Kali in the Devotee's Vision
This exceptionally powerful miniature captures a profound mystical encounter within the desolate expanse of a cremation ground. Goddess Bhairavi manifests in the vision of an accomplished spiritual seeker, radiating an intense divine energy that transcends ordinary perception. Seated amidst rising pyre smoke, skeletal remains, and wandering jackals, the fiery red deity embodies the fierce aspect of liberation, dissolving fear and ego. Beside her, a devoted ascetic sits in quiet reverence, utterly transfixed by the terrifying yet sublime spectacle of the Divine Mother. Every brushstroke invokes the deep esoteric traditions of Tantra, where the cremation ground becomes the ultimate stage for spiritual awakening and transcendence.
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Log carries.