№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Sita Abandoned in the Forest

Karuna

क्या लाई हूँ!

Kya Lai Hu

Pratibha Saxena
4 min read 13 versesअतीतpastयादें

13 verses · ~4 min

क्या लाई हूँ अतीत से अपने साथ बाँध, थोडे से अपनेपन के साथ परायापन, कुछ मुस्काने कुछ उदासियाँ, हर जगह साथ चलता जो एक अकेलापन!

बेबसी अजब सी, जिसे समझ पाना मुश्किल कुछ ऐसा स्वाद कहें फीका या तीखा सा आगे चलने के क्रम में जो छूटा जाता, उसमें से कितना कुछ है साथ चला आता!

कैसी विरक्ति, कुछ मोहभंग जैसा विभ्रम, जो भी ढूँढो वह तो मिलता ही नहीं कभी सारा हिसाब गडबड हो जाता तितर-बितर, जोडने जहाँ बैठो लगता घट गया सभी

कुछ यादें मीठी -खट्टी, औ' नितान्त अपनी जिनकी मिलती कोई भी तो अभिव्यक्ति नहीं, ऐसी प्रतीति जो मन को भरमाती रहती, विश्वास जमाने को है कहीं विभक्ति नहीं!

कुछ भूलापन सा अंतर में उमड़ा आता, अटका ठिठका जो रुका कंठ में वाष्प बना! टूटे संबंधों के कुछ चुभन भरे टुकड़े भर जाते हैं मन में फिर-फिर अवसाद घना

आँचल की खूँट बँधी होंगी मीठी यादें, कडवी तीखी घेरों को घेर रही होंगी चुन्नट में सिमटा बिखरा कुछ कड़वापन-सा, कितनी बेबसियाँ मन के द्वार पड़ी होंगी

उलझी गाँठोंवाली डोरी आ गई साथ मन में यादों का उडता एक सिरा पकड़े सुलझाने में डर है कि टूट ना जायँ कहीं, काँटों की सोई चुभन कहीं फिर से उमड़े!

अपनी भूलों का बोझ और पछतावा भी, भारी सा असंतोष फिर-फिर से भर जाता! यह भान कि आगे बढ़ने में कितना खोया, बन कर सवाल मुँह बाये खड़ा नजर आता!

पग बढ़ने के पहले ही अंधड़ गुजर गये, अनगिनती बरसातें आ फेर गईं पानी, अंतर के श्यामल-पट पर कुछ उजले अक्षर, जो पढ़ न सकी मौसम की ऐसी मनमानी!

कितनी शिकायतें अपने साथ लगा लाई, किस तरह सामना करूँ समझ बेबस होती, कुछ कही-सुनी बातें कानों में अटकी हैं, जो वर्तमान से लौटा वहीं लिये जातीं!

क्यों साथ चली आती है इतनी बडी भीड़, जिसका अपनापन बहुत पराया सा लगता, सपने जैसे लगते हैं,दिन जो गुजर गये, हर तरफ एक अनजानापन पसरा दिखता

झरने लगता अँजुरी की शिथिल अँगुलियों से, जितना भी करती हूँ समेटने का प्रयास, यह दुस्सह बोध अकेले पड़ते जाने का, बेगाने होते जाते अपनों की तलाश!

अन्तर्विरोध आ समा गये जाने कितने, पल भर को भी विश्राम नहीं मन ले पाता, अपने सुख- दुख जिससे कह लूँ हो सहज भाव भूले से ही मिल जाय कहीं ऐसा नाता!

इति

Pratibha Saxena

The Poet

प्रतिभा सक्सेना

Pratibha Saxena

Dr. Pratibha Saxena holds a distinct and vital place in contemporary Hindi literature. Her work connects the rigorous intellectual demands of academia with the sensitive realities of human relationships. Born on February 9, 1938, in Madhya Pradesh, her life path took her from the lecture halls of Kanpur, where she worked as an educator, to a diasporic existence in the United States. This geographical shift is highly visible in her diverse literary output, which includes poetry, short stories, and satire. In collections like Uttar Katha and Seema Ke Bandhan, she examines the modern domestic sphere. She highlights the subtle constraints placed upon women and the shifting dynamics of family life with deep psychological insight. Her language carries a quiet and confident thoughtfulness that never shouts but still commands complete attention. Saxena has spent decades enriching Hindi literature, demonstrating that a writer can remain deeply rooted in their native culture while living far from home.

Sita Abandoned in the Forest

Paired Painting

Sita Abandoned in the Forest

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Kya Lai Hu carries.