№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Lovers on a Couch

Shringara

कहाँ की बात

Kahan Ki Baat

Pratibha Saxena
1 min read 6 versesशिकायतcomplaintreconciliation

6 verses · ~1 min

चलो बात आई गई हो गई! छोड़ो शिकायत जो बो गई!

कहा-सुना तो ,क्या चिपक गया , फिर भी तो मन कुछ हिचक गया! बोलो न, ,चुप मत रहो, भई!

अच्छा ,चलो बाहर निकल चलें , कुछ कदम मिल कर पैदल चलें! हँसें, ज़रा! मिलते हैं लोग कई!

ज़िन्दगी है .ये सब तो चलता है , थोड़ा सा नमक-मिर्च मिलता है! हुई नहीं कोई भी बात नई!

छत फाड़ ठहाका उठा था जब एक दूसरे की तरफ़ देखा तब, चार आँखें, लिये सवाल कई!

नज़रें थीं शर्ट के सिन्दूर पर! खुले होंठ, दृष्टि झुकी झेंप कर बची-खुची बर्फ़ सब पिघल गई!

इति

Pratibha Saxena

The Poet

प्रतिभा सक्सेना

Pratibha Saxena

Lovers on a Couch

Paired Painting

Lovers on a Couch

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Kahan Ki Baat carries.