№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
The Maharani of Travancore

Shanta

आज

Aaj

Pratibha Saxena
3 min read 6 versesआजtodayसमय

6 verses · ~3 min

आज ही तो सत्य है, जो कल गया, वह था विनश्वर, आज ही तो नित्य है, जो आ रहा कल वह अनिश्चित! आज ही है एक सीमा, युगयुगों तक के कलों की, आज ही सीमा बना, बीते भविष्यत् के छलों की!

कल गया वह तो गया पर आज मेरे हाथ मे है, कल अभी तो दूर है पर आज मेरे साथ मे हैं! आज जो कुछ मिल गया, वह हो गया मेरा सदा को, भाग है उसमें न मेरा आज में ही खो गया जो!

आज है बस इसलिये कल था इसे मैं मानती हूँ आज आया इसलिये कल का ठिकाना जानती हूँ! आज जो होता न तो अस्तित्व क्या होता युगों का, आज मे ढल गया है रूप सदियों के कलों का!

वही सच है जिन्दगी में आज जो कुछ चल रहा है, ढल गये कल तो कभी के, आज कब से चल रहा है! भूत बन जाता भविष्यत् आज में ही स्वत्व खो कर, आज तो चलता रहेगा, नित नया, नित प्रखर हो कर!

आज है कितना पुराना, किन्तु यह कितना नया है, मिल चलेगा कल, कि कल भी तो इसी में मिल गया है! आज मै हूँ, इसलिये पहचानती हूँ कौन हूँ नैं! आज पाया है तभी कल के लिये बेचैन हूँ मै!

आज है प्रत्यक्ष, कल तो रह गया केवल कहानी, आज मे ही है विलय कल .आज ही कल की निशानी! जो मिले वह आज ले लूँ,जो करूँ वह आज कर लूँ, खोजती कल को फिरूँ क्यों आज को स्वीकार कर लूँ!

इति

Pratibha Saxena

The Poet

प्रतिभा सक्सेना

Pratibha Saxena

The Maharani of Travancore

Paired Painting

The Maharani of Travancore

This portrait captures a moment of quiet grace, embodying the regal dignity and cultural poise of the Travancore royalty. Raja Ravi Varma, with his signature sensitivity to light and texture, depicts the Maharani holding an object with reverence. She stands as a symbol of tradition, bridging the gap between old world elegance and the changing tides of history. Her gentle gaze and the delicate draping of her attire invite the viewer to witness a life defined by duty, heritage, and an unspoken, serene strength that resonates across time.

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Aaj carries.