№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Scene of Hindu Marriage Ceremony

Hasya

आवारा शब्द

Awara Shabd

Pratibha Saxena
1 min read 2 versesव्यंग्यप्रेमआधुनिकता

2 verses · ~1 min

प्रेम, प्यार, मोहब्बत, (बड़े भड़कीले हो गये हैं) अब मंच पर मचलते, अदायें दिखाते सडकों पर आवारा घूमते, घरों की छतों, छज्जों खिडकियों से अपनी दमक दिखा जाते हैं! अब तो रेलों, बसों और स्कूटरों पर इनके, खुल कर दर्शन होते हैं!

हाई स्कूल से लेकर बडे बडे कॉलेजों में तो भरमार है! चुस्त, बढिया, पारदर्शी कपड़े पहने, इनकी बाँकी अदा विज्ञापनों मे देखते ही बनती है! अब ये बडे आवारा हो गये हैं, घरों में दुबके रहने का, भीरु स्वभाव छोड कर सरे आम बाजारों में निकल पडे हैं!

इति

Pratibha Saxena

The Poet

प्रतिभा सक्सेना

Pratibha Saxena

Scene of Hindu Marriage Ceremony

Paired Painting

Scene of Hindu Marriage Ceremony

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Awara Shabd carries.