№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Damayanti and the Swan

Shanta

तुमको तो करोड़ो साल हुए

Tumko To Karodo Saal Hue

Kavi Pradeep
1 min read 3 versesभाग्यfateअसमानता

3 verses · ~1 min

तुमको तो करोड़ो साल हुए बतलाओ गगन गंभीर इस प्यारी प्यारी दुनिया में क्यूँ अलग अलग तक़दीर

मिलते हैं किसी को बिन मांगे ही मोती कोई मांगे लेकिन भीख नसीब ना होती क्या सोच के है मालिक ने रची ये दो रंगी तस्वीर इस प्यारी प्यारी दुनिया में क्यूँ अलग अलग तक़दीर

कुछ किस्मत वाले सुख से अमृत पीते कुछ दिल पर रख कर पत्थर जीवन जीते कहीं मन पंछी आकाश उड़े कहीं पाँव पड़ी ज़ंजीर इस प्यारी प्यारी दुनिया में क्यूँ अलग अलग तक़दीर

इति

Kavi Pradeep

The Poet

प्रदीप

Kavi Pradeep

Damayanti and the Swan

Paired Painting

Damayanti and the Swan

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Tumko To Karodo Saal Hue carries.