
ShantaBeginner
मैं एक नन्हा सा मैं एक छोटा सा बच्चा हूँ
Main Ek Nanha Sa Main Ek Chota Sa Baccha Hoon
Kavi Pradeep4 verses · ~1 min
मैं एक नन्हा सा मैं एक छोटा सा बच्चा हूँ तुम हो बड़े बलवान प्रभु जी मेरी लाज रखो मैं एक नन्हा सा
मैंने सुना है तुमने यहाँ पे लाखों के दुःख टाले मेरा दुःख भी टालो तो जानूं चक्र सुदर्शन वाले मैं एक नन्हा सा मैं एक छोटा सा बच्चा हूँ मुझपे धरो कुछ ध्यान प्रभु जी मेरी लाज रखो मैं एक नन्हा सा
तुमको दयालु अपना समझके मैंने आज पुकारा मुझ निर्बल के हाथ पकड़ लो दे दो नाथ सहारा मैं एक नन्हा सा मैं एक छोटा सा बच्चा हूँ मैं भी तुम्हारी संतान प्रभु जी मेरी लाज रखो मैं एक नन्हा सा
मैं आया हूँ आज तुम्हारे द्वार पे आस लगाये ऐसा कोई जतन करो प्रभु सांच को आंच ना आये मैं एक नन्हा सा मैं एक छोटा सा बच्चा हूँ बिगड़ी बनादो भगवान प्रभु जी मेरी लाज रखो प्रभु जी मेरी लाज रखो प्रभु जी मेरी लाज रखो
इति

Paired Painting
Indira Devi
This captivating chromolithograph from the Ravi Varma Press portrays Indira Devi with exquisite grace and serene majesty. Raja Ravi Varma revolutionized Indian art by bridging classical mythological themes with western academic realism, creating visual representations of deities that deeply resonated with the spiritual imagination of the public. Through the medium of the press, these sacred depictions transcended palace walls and temple sanctuaries, finding a revered place in household shrines across the subcontinent. The four armed goddess holds divine attributes, her gentle gaze radiating compassion, while the soft halo behind her head emphasizes her transcendent, celestial nature.
Open the viewer →


