№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Lord Krishna Consoling Draupadi After Vastraharan

Karuna

हमने जग की अजब तस्वीर देखी

Hamne Jag Ki Ajab Tasveer Dekhi

Kavi Pradeep
1 min read 4 versesसंसारworldदुःख

4 verses · ~1 min

हमने जग की अजब तस्वीर देखी एक हँसता है दस रोते हैं ये प्रभु की अद्भुत जागीर देखी एक हँसता है दस रोते हैं

हमे हँसते मुखड़े चार मिले दुखियारे चेहरे हज़ार मिले यहाँ सुख से सौ गुनी पीड़ देखी एक हँसता है दस रोते हैं हमने जग की अजब तस्वीर देखी एक हँसता है दस रोते हैं

दो एक सुखी यहाँ लाखों में आंसू है करोड़ों आँखों में हमने गिन गिन हर तकदीर देखी एक हँसता है दस रोते हैं हमने जग की अजब तस्वीर देखी एक हँसता है दस रोते हैं

कुछ बोल प्रभु ये क्या माया तेरा खेल समझ में ना आया हमने देखे महल रे कुटीर देखी एक हँसता है दस रोते हैं हमने जग की अजब तस्वीर देखी एक हँसता है दस रोते हैं

इति

Kavi Pradeep

The Poet

प्रदीप

Kavi Pradeep

Lord Krishna Consoling Draupadi After Vastraharan

Paired Painting

Lord Krishna Consoling Draupadi After Vastraharan

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Hamne Jag Ki Ajab Tasveer Dekhi carries.