Canvas
Tanaji's Vow for the Kondhana Campaign

VeeraBeginner

हम लाये हैं तूफ़ान से किश्ती निकाल के

Hum Laye Hain Toofan Se Kishti Nikala Ke

Kavi Pradeep
2 min read 7 versesPatriotism

7 verses · ~2 min

हम लाये हैं तूफ़ान से किश्ती निकाल के

पासे सभी उलट गए दुश्मन की चाल के अक्षर सभी पलट गए भारत के भाल के मंजिल पे आया मुल्क हर बला को टाल के सदियों के बाद फ़िर उड़े बादल गुलाल के

हम लाये हैं तूफ़ान से किश्ती निकाल के इस देश को रखना मेरे बच्चों संभाल के तुम ही भविष्य हो मेरे भारत विशाल के इस देश को रखना मेरे बच्चों संभाल के

देखो कहीं बरबाद न होवे ये बगीचा इसको हृदय के खून से बापू ने है सींचा रक्खा है ये चिराग़ शहीदों ने बाल के इस देश को रखना मेरे बच्चों संभाल के

दुनियाँ के दांव पेंच से रखना न वास्ता मंजिल तुम्हारी दूर है लंबा है रास्ता भटका न दे कोई तुम्हें धोखे में डाल के इस देश को रखना मेरे बच्चों संभाल के

एटम बमों के जोर पे ऐंठी है ये दुनियाँ बारूद के इक ढेर पे बैठी है ये दुनियाँ तुम हर कदम उठाना जरा देखभाल के इस देश को रखना मेरे बच्चों संभाल के

आराम की तुम भूल-भुलैया में न भूलो सपनों के हिंडोलों में मगन हो के न झूलो अब वक़्त आ गया मेरे हंसते हुए फूलों उठो छलांग मार के आकाश को छू लो तुम गाड़ दो गगन में तिरंगा उछाल के इस देश को रखना मेरे बच्चों संभाल के

इति

Kavi Pradeep

The Poet

प्रदीप

Kavi Pradeep

Tanaji's Vow for the Kondhana Campaign

Paired Painting

Tanaji's Vow for the Kondhana Campaign

This painting captures a poignant moment of profound duty and sacrifice in Maratha history. Tanaji Malusare, the brave commander and close companion of Chhatrapati Shivaji Maharaj, is depicted kneeling before Jijamata, Shivaji's mother. As Tanaji prepares for his son's wedding, he learns of the urgent need to reclaim the Kondhana fort. True to his warrior spirit, he declares that he shall first complete the marriage of Kondhana, a metaphorical reference to capturing the fort, before proceeding with the wedding of his own son, Rayba. The composition radiates a sense of solemnity, as the figures embody the gravity of their commitment to Swarajya (self-rule), standing as a deeply moving testament to the selfless devotion that defined the Maratha struggle for sovereignty.

Open the viewer →