№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Harishchandra and Taramati

Karuna

चरागों का लगा मेला ये झांकी खूबसूरत है

Charagon Ka Laga Mela Ye Jhanki Khubsurat Hai

Kavi Pradeep
1 min read 4 versesदिवालीDiwaliअकेलापन

4 verses · ~1 min

चरागों का लगा मेला ये झांकी खूबसूरत है मगर वो रौशनी है कहाँ मुझे जिसकी जरुरत है ये ख़ुशी लेके मैं क्या करूँ मेरी है अब तलक रात काली

जगमगाते दियो मत जलो मुझसे रूठी है मेरी दिवाली ये ख़ुशी लेके मैं क्या करूँ

जिनसे रोशन थी ये ज़िन्दगी वो तो जाने कहीं चल दिए रौशनी मेरे आकाश को देने वाले कहीं चल दिए चल दिए है मेरे देवता जिनका मंजर पड़ा आज खाली जगमगाते दियो मत जलो मुझसे रूठी है मेरी दिवाली

मैं जितना आज हूँ उतना ना था उदास कभी चले गए वो बड़ी दूर जो थे पास कभी अनाथ कर गए मुझको बिसारने वाले बिना बताये अचानक सिधारने वाले कहा हो ऐ मेरी बिगड़ी सँवारने वालों पुकार लो मुझे बेटा पुकारने वालों

इति

Kavi Pradeep

The Poet

प्रदीप

Kavi Pradeep

Harishchandra and Taramati

Paired Painting

Harishchandra and Taramati

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Charagon Ka Laga Mela Ye Jhanki Khubsurat Hai carries.