№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Shivaji Maharaj at Agra

Veera

सरफ़रोशी की तमन्ना

Sarfaroshi Ki Tamanna

Piyush Mishra
1 min read 3 versesसरफ़रोशीवतनशहादत

3 verses · ~1 min

सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है देखना है ज़ोर कितना बाज़ुए-क़ातिल में है वक़्त आने दे बता देंगे तुझे ऐ आसमाँ हम अभी से क्या बताएँ क्या हमारे दिल में है सरफ़रोशी की...

देख फाँसी का ये फंदा ख़ौफ़ से है काँपता उफ़्फ़ कि जल्लादों की हालत भी बड़ी मुश्किल में है नर्म स्याही से लिखे शेरों की बातें चुक गईं इक नई बारूद से लिक्खी ग़ज़ल महफ़िल में है देखना है ज़ोर कितना...

आँख से टपकी लहू की बूँद को ले हाथ में सर कटा दें ऐ वतन बस ये ही हसरत दिल में है ज़िन्दगी के रास्तों पे ख़ूब यारो चल लिए अब ज़रा देखें छुपा क्या मौत की मंज़िल में है देखना है ज़ोर कितना...

इति

Piyush Mishra

The Poet

पीयूष मिश्रा

Piyush Mishra

Shivaji Maharaj at Agra

Paired Painting

Shivaji Maharaj at Agra

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Sarfaroshi Ki Tamanna carries.