Canvas
Kutch Horseman

KarunaAdvanced

सुनहरा तोता

Sunahara Tota

Paddy Martin
2 min read 7 versesWarDeath

7 verses · ~2 min

लाशों में पड़ी एक लाश इस परित्यक्त स्थान पर न आएगा कोई प्रेमी थामने मुझे न ही कोई होठ चूमेंगे मेरा चेहरा

कसके पकड़ रक्खी है मैंने वह बन्दूक जो थमाई थी मेरे देश ने मुझे मेरे होठों पर जम गई है वह प्रार्थना जिसके बारे में सोचा था मैंने कि यह बचायेगी मुझे

दोनों ही- सुनहरा तोता जो आने वाली सुबह का करता है स्वागत अपनी तीखी आवाज से और यूकलिप्टस की वह सुगंध चली गई है मेरे अन्दर से सदा-सदा के लिए

अंगहीन सैनिकों के बीच पड़ा रहूँगा मैं यहाँ इस भ्रम से पूरित स्थान पर इन सभी अपरिचित मृतकों के साथ!

तब तक जब तक कि नहीं ढक दी जाती यह युद्धभूमि पन्ने से हरे लिबास से उस आतंक की छवि को छिपाने के लिए जिसे देखा है उन सब ने

जब तक कि नहीं शांत हो जाती युद्ध की कड़कड़ाहट जब तक कि नहीं समाप्त हो जाती मानव की घृणा कोई सुनहरा तोता स्वागत नहीं करेगा आने वाली सुबह का अपनी तीखी आवाज़ से

अंग्रेजी भाषा से अनुवाद: अवनीश सिंह चौहान

इति

Paddy Martin

The Poet

पैडी मार्टिन

Paddy Martin

Kutch Horseman

Paired Painting

Kutch Horseman

This striking portrait captures the noble spirit of a Kutch horseman, a figure representing the timeless valor and dignity of the warrior tradition in western India. The artist, through a profound understanding of Indian character, portrays the subject with stoic grace. The figure stands with a quiet, grounded strength, his attire reflecting the cultural identity of the Kutch region, while his steady gaze suggests a soul deeply connected to the land he defends. It is a work that transcends mere documentation, offering instead a bridge to the ethos of a bygone era of regional pride and martial honor.

Open the viewer →