
ब्रह्मांड का माली
Brahmand Ka Mali
Paddy Martin
5 verses · ~17 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

6 verses · ~1 min
जानता हूँ मैं आप वहाँ हैं यद्यपि मैं व्यक्त नहीं कर सकता किन्तु देख रहा हूँ अब मैं आपको अधिक स्पष्ट आप ही हैं प्रथम दृष्टा
आप ही हैं जिनके हृदय ने महसूस किया हमारी प्रारम्भिकी का स्पंदन आप ही हैं जिन्होंने गाया अभी तक गाये गये गीतों में प्रथम गीत
आपका गीत गूँज रहा है अब भी आपके मधुर शब्द कर रहे हैं नृत्य हमारी आत्माओं के होठों पर
कोई भी शब्द नहीं दे सकता मैं अपने हृदय को क्या समझ सकेगा नश्वर शरीर! क्योंकि वे जुड़े हैं हमारी आत्मा से दोनों निमित्त हैं परम शक्ति के
वर्षों तक बैठा हूँ मैं अपने उपवन में जीवन का संगीत सुनने के लिए आपकी आत्मा को गाते हुए (ब्रह्मांड कवि के गीत) सुनने से पहले
अंग्रेजी भाषा से अनुवाद: अवनीश सिंह चौहान
इति

Paired Painting
Saraswati
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Bodhisattva carries.