№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
View of the Ghats at Benares

Shanta

मस्जिदों-मन्दिरों की दुनिया में

Masjidon-Mandiron Ki Duniya Mein

Nida Fazli
1 min read 9 versesमस्जिदमन्दिरईश्वर

9 verses · ~1 min

मस्जिदों-मन्दिरों की दुनिया में मुझको पहचानते कहाँ हैं लोग

रोज़ मैं चांद बन के आता हूँ दिन में सूरज सा जगमगाता हूँ

खनखनाता हूँ माँ के गहनों में हँसता रहता हूँ छुप के बहनों में

मैं ही मज़दूर के पसीने में मैं ही बरसात के महीने में

मेरी तस्वीर आँख का आँसू मेरी तहरीर जिस्म का जादू

मस्जिदों-मन्दिरों की दुनिया में मुझको पहचानते नहीं जब लोग

मैं ज़मीनों को बे-ज़िया करके आसमानों में लौट जाता हूँ

मैं ख़ुदा बन के क़हर ढाता हूँ

शब्दार्थ: तहरीर= लिखावट ज़िया= प्रकाश

इति

Nida Fazli

The Poet

निदा फ़ाज़ली

Nida Fazli

View of the Ghats at Benares

Paired Painting

View of the Ghats at Benares

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Masjidon-Mandiron Ki Duniya Mein carries.