№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Ekalavya Practicing Before the Statue of Dronacharya

Shanta

हर घड़ी ख़ुद से उलझना है मुक़द्दर मेरा

Har Ghadi Khud Se Ulajhna Hai Muqaddar Mera

Nida Fazli
1 min read 5 versesउलझनमुक़द्दरतन्हाई

5 verses · ~1 min

हर घड़ी ख़ुद से उलझना है मुक़द्दर मेरा मैं ही कश्ती हूँ मुझी में है समंदर मेरा

किससे पूछूँ कि कहाँ गुम हूँ बरसों से हर जगह ढूँढता फिरता है मुझे घर मेरा

एक से हो गए मौसमों के चेहरे सारे मेरी आँखों से कहीं खो गया मंज़र मेरा

मुद्दतें बीत गईं ख़्वाब सुहाना देखे जागता रहता है हर नींद में बिस्तर मेरा

आईना देखके निकला था मैं घर से बाहर आज तक हाथ में महफ़ूज़ है पत्थर मेरा

इति

Nida Fazli

The Poet

निदा फ़ाज़ली

Nida Fazli

Ekalavya Practicing Before the Statue of Dronacharya

Paired Painting

Ekalavya Practicing Before the Statue of Dronacharya

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Har Ghadi Khud Se Ulajhna Hai Muqaddar Mera carries.