№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
The Banished Yaksha

Shringara

मैं विद्युत् में तुम्हें निहारूँ

Main Vidyut Mein Tumhein Niharun

Gopal Singh Nepali
1 min read 5 versesवियोगseparationयाद

5 verses · ~1 min

मैं विद्युत् में तुम्हें निहारूँ नील गगन में पंख पसारूँ; दुःख है, तुमसे बिछड़ गया हूँ किन्तु तुम्हारी सुधि न बिसारूँ!

उलझन में दुःख में वियोग में अब तुम याद बहुत आती हो; घनी घटा में तुमको खोजूँ मैं विद्युत् में तुम्हें निहारूँ;

जब से बिछुड़े हैं हम दोनों मति-गति मेरी बदल गई है; पावस में हिम में बसंत में हँसते-रोते तुम्हें पुकारूँ!

तब तक मन मंदिर में मेरे होती रहे तुम्हारी पग-ध्वनि; तब तक उत्साहित हूँ, बाजी इस जीवन की कभी न हारूँ!

तुम हो दूर दूर हूँ मैं भी जीने की यह रीती निकालें, तुम प्रेमी हो-प्रेम पसारो मैं प्रेमी हूँ-जीवन वारूँ!!

इति

Gopal Singh Nepali

The Poet

गोपाल सिंह नेपाली

Gopal Singh Nepali

The Banished Yaksha

Paired Painting

The Banished Yaksha

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Main Vidyut Mein Tumhein Niharun carries.