
मेरा देश बड़ा गर्वीला
Mera Desh Bada Garveela
Gopal Singh Nepali
21 verses · ~49 lines · 2 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

10 verses · ~3 min
गिरिराज हिमालय से भारत का कुछ ऐसा ही नाता है ।
(1) इतनी ऊँची इसकी चोटी कि सकल धरती का ताज यही । पर्वत-पहाड़ से भरी धरा पर केवल पर्वतराज यही ।। अंबर में सिर, पाताल चरण मन इसका गंगा का बचपन तन वरण-वरण मुख निरावरण इसकी छाया में जो भी है, वह मस्तक नहीं झुकाता है । गिरिराज हिमालय से भारत का कुछ ऐसा ही नाता है ।।
(2)
अरूणोदय की पहली लाली इसको ही चूम निखर जाती । फिर संध्या की अंतिम लाली इस पर ही झूम बिखर जाती ।। इन शिखरों की माया ऐसी जैसे प्रभात, संध्या वैसी अमरों को फिर चिंता कैसी? इस धरती का हर लाल खुशी से उदय-अस्त अपनाता है । गिरिराज हिमालय से भारत का कुछ ऐसा ही नाता है ।।
(3)
हर संध्या को इसकी छाया सागर-सी लंबी होती है । हर सुबह वही फिर गंगा की चादर-सी लंबी होती है ।। इसकी छाया में रंग गहरा है देश हरा, प्रदेश हरा हर मौसम है, संदेश भरा इसका पद-तल छूने वाला वेदों की गाथा गाता है । गिरिराज हिमालय से भारत का कुछ ऐसा ही नाता है ।।
(4)
जैसा यह अटल, अडिग-अविचल, वैसे ही हैं भारतवासी । है अमर हिमालय धरती पर, तो भारतवासी अविनाशी ।। कोई क्या हमको ललकारे हम कभी न हिंसा से हारे दु:ख देकर हमको क्या मारे गंगा का जल जो भी पी ले, वह दु:ख में भी मुसकाता है । गिरिराज हिमालय से भारत का कुछ ऐसा ही नाता है ।।
(5)
टकराते हैं इससे बादल, तो खुद पानी हो जाते हैं । तूफ़ान चले आते हैं, तो ठोकर खाकर सो जाते हैं । जब-जब जनता को विपदा दी तब-तब निकले लाखों गाँधी तलवारों-सी टूटी आँधी इसकी छाया में तूफ़ान, चिरागों से शरमाता है। गिरिराज, हिमालय से भारत का कुछ ऐसा ही नाता है ।
इति
The Poet
Gopal Singh Nepali
1911 · 1963
Gopal Singh Nepali lived a life divided between the quiet beauty of nature and the demanding glare of the Hindi film industry. Born in 1911 in Bettiah, Bihar, he emerged as a prominent voice in the post Chhayavaad era of Hindi poetry. Collections like Umang and Panchhi captured a profound love for the natural world, freedom, and the Himalayan landscapes. However, financial struggles eventually pushed him toward Mumbai, where he achieved tremendous success as a lyricist. He wrote roughly three hundred songs for over fifty films, crafting immortal melodies that blended high poetic dignity with popular appeal. During the national crisis of 1962, he wrote stirring patriotic verses that roused the conscience of the nation. Yet, despite his massive contributions to literature and cinema, the literary establishment often treated him with undeserved neglect. He passed away suddenly at the Bhagalpur railway station in 1963, completely unrecognized in his final moments. His life stands as a poignant reminder of the heavy price often paid by independent artists.

Paired Painting
Portrait of Chola Emperor Rajaraja I from the Brihadisvara Temple Murals
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Himalaya Aur Hum carries.