
मैं विद्युत् में तुम्हें निहारूँ
Main Vidyut Mein Tumhein Niharun
Gopal Singh Nepali
5 verses · ~14 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI
_portrait-of-a-lady.jpg&w=1200&q=72&output=webp&we=&maxage=1y&fit=cover)
Shringara
Door Jakar Na Koi Bisara Kare
Gopal Singh Nepali10 verses · ~3 min
दूर जाकर न कोई बिसारा करे, मन दुबारा-तिबारा पुकारा करे, यूँ बिछड़ कर न रतियाँ गुज़ारा करे, मन दुबारा-तिबारा पुकारा करे ।
मन मिला तो जवानी रसम तोड़ दे, प्यार निभता न हो तो डगर छोड़ दे, दर्द देकर न कोई बिसारा करे, मन दुबारा-तिबारा पुकारा करे ।
खिल रही कलियाँ आप भी आइए, बोलिए या न बोले चले जाइए, मुस्कुराकर न कोई किनारा करे, मन दुबारा-तिबारा पुकारा करे ।
चाँद-सा हुस्न है तो गगन में बसे, फूल-सा रंग है तो चमन में हँसे, चैन चोरी न कोई हमारा करे, मन दुबारा-तिबारा पुकारा करे ।
हमें तकें न किसी की नयन खिड़कियाँ, तीर-तेवर सहें न सुनें झिड़कियाँ, कनखियों से न कोई निहारा करे, मन दुबारा-तिबारा पुकारा करे ।
लाख मुखड़े मिले और मेला लगा, रूप जिसका जँचा वो अकेला लगा, रूप ऐसे न कोई सँवारा करे, मन दुबारा-तिबारा पुकारा करे ।
रूप चाहे पहन नौलखा हार ले, अंग भर में सजा रेशमी तार ले, फूल से लट न कोई सँवारा करे, मन दुबारा-तिबारा पुकारा करे ।
पग महावर लगाकर नवेली रंगे, या कि मेंहदी रचाकर हथेली रंगे, अंग भर में न मेंहदी उभारा करे, मन दुबारा-तिबारा पुकारा करे ।
आप पर्दा करें तो किए जाइए, साथ अपनी बहारें लिए जाइए, रोज़ घूँघट न कोई उतारा करे, मन दुबारा-तिबारा पुकारा करे ।
एक दिन क्या मिले मन उड़ा ले गए, मुफ़्त में उम्र भर की जलन दे गए, बात हमसे न कोई दुबारा करे, मन दुबारा-तिबारा पुकारा करे ।
इति
_portrait-of-a-lady.jpg&w=1200&q=72&output=webp&we=&maxage=1y&fit=cover)
Paired Painting
Portrait of a Lady
Raja Ravi Varma was a luminary who bridged the divide between traditional Indian iconography and Western academic realism. His paintings, often depicting elegant women in their cultural splendor, serve as a testament to the grace and dignity of the Indian noblewoman during the late nineteenth century. In this piece, the soft gaze and the intricate adornment (from the gold coins of the necklace to the delicate nose ring) invite the viewer to witness a moment of quiet reflection, suspended in time by the artist's masterful brushwork.
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Door Jakar Na Koi Bisara Kare carries.