№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
The Wedding of Rama

Shringara

खुशबू सी आ रही है इधर ज़ाफ़रान की

Khushbu Si Aa Rahi Hai Idhar Zafaran Ki

Gopaldas 'Neeraj'
1 min read 7 versesज़ाफ़रानsaffronपरिन्दे

7 verses · ~1 min

खुशबू सी आ रही है इधर ज़ाफ़रान की, खिडकी खुली है गालिबन उनके मकान की.

हारे हुए परिन्दे ज़रा उड़ के देख तो, आ जायेगी जमीन पे छत आसमान की.

बुझ जाये सरे आम ही जैसे कोई चिराग, कुछ यूँ है शुरुआत मेरी दास्तान की.

ज्यों लूट ले कहार ही दुल्हन की पालकी, हालत यही है आजकल हिन्दुस्तान की.

औरों के घर की धूप उसे क्यूँ पसंद हो बेची हो जिसने रौशनी अपने मकान की.

जुल्फों के पेंचो-ख़म में उसे मत तलाशिये, ये शायरी जुबां है किसी बेजुबान की.

'नीरज' से बढ़कर और धनी है कौन, उसके हृदय में पीर है सारे जहान की.

इति

Gopaldas 'Neeraj'

The Poet

गोपालदास "नीरज

Gopaldas 'Neeraj'

The Wedding of Rama

Paired Painting

The Wedding of Rama

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Khushbu Si Aa Rahi Hai Idhar Zafaran Ki carries.